< > अंबरनाथ में केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव, लोगों के गले और आंखों में जलन - PR news india , Public Route, PR news ,
देशमहाराष्ट्र

अंबरनाथ में केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव, लोगों के गले और आंखों में जलन

ठाणे। महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में केमिकल फैक्ट्री से गैस रिसाव से हड़कंप मच गया है। गैस ने पूरे शहर को अपनी जद में ले लिया है। शहर में चारों ओर धुंध सी फैल गई है। धुंध के कारण दृश्यता कम हो गई है और लोगों को गले और आंखों में जलन महसूस हो रही है। गैस लीककांड के तुरंत बाद अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए टीमों को तैनात कर दिया।

इस खतरनाक गैस के रिसाव ने अंबरनाथ के रेलवे ट्रैक पर भी धुएं फैल गया है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में शहर से बाहर निकलने की संभावना सीमित हो गई है। फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और गैस रिसाव के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहा है।

महाराष्ट्र में गैस रिसाव के कारणों को जानने के लिए अधिकारियों ने विशेषज्ञों की टीम को बुलाया है। साथ ही, स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस केमिकल का रिसाव  हुआ है। फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों को धुएं से बचने के लिए घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने सभी निवासियों को घरों में रहने और दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की अपील की है। धुएं का असर इतना गंभीर है कि सड़कें पूरी तरह से धुंध में ढक चुकी हैं। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और स्थिति सुधरने तक बाहर न निकलने की हिदायत दी है।

राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी लगाया गया है। हालाँकि स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रण में लाने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
X Alleges Indian Govt Ordered Account Suspension | Farmers Protest | Khalistani कहने पर BJP MLA पर भड़के IPS अधिकारी | Mamata Banerjee | TMC दिल्ली के अधिकारियों को डरा रही है BJP #kejriwal Rahul Gandhi ने बोला BJP पर हमला, ‘डबल इंजन सरकार मतलब बेरोज़गारों पर डबल मार’