< > विदेश मंत्री बोले- PM ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश; कांग्रेस दफ्तर पर भी हुआ ध्वजारोहण - PR news india , Public Route, PR news ,
उत्तर प्रदेशदेश

विदेश मंत्री बोले- PM ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश; कांग्रेस दफ्तर पर भी हुआ ध्वजारोहण

79th Independence Day, 15th August Celebration Live Updates: भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी में बदलाव समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। यहां पढ़िए पीएम मोदी के भाषण का लाइव अपडेट…।

स्वतंत्रता दिवस पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि ‘लव जिहाद’ की तरह, अब एक वर्ग ‘भूमि जिहाद’ में लिप्त होकर असमिया पहचान को खतरे में डालने की कोशिश कर रहा है। असम की जनसांख्यिकी को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, हमारी सरकार बेदखली के माध्यम से संदेश दे रही है कि वह समझौता नहीं करेगी। नवीनतम परिसीमन अभ्यास के माध्यम से, हम कई दशकों तक असम को स्वदेशी लोगों के लिए सुरक्षित रखने में सक्षम रहे हैं। 
 

सीएम रेवंत रेड्डी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा कि हमने 20 महीनों में तेलंगाना को आदर्श राज्य बनाया। उन्होंने केंद्र से राज्य विधानमंडल द्वारा पारित पिछड़ा वर्ग आरक्षण विधेयक को मंजूरी देने की मांग की। जाति सर्वेक्षण, एससी वर्गीकरण भारत के इतिहास में तेलंगाना सरकार के साहसी फैसले हैं।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता के रेड रोड पर तिरंगा फहराया। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। 

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेता भी समारोह में शामिल हुए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आजादी का यह पर्व उत्साह और संकल्पों का पर्व है। हमने एक लंबी लड़ाई लड़ी। हज़ारों लोगों ने बलिदान दिया और अपने प्राणों की आहुति दी। हजारों बलिदानों के बाद देश आजाद हुआ। अब समय आ गया है कि 140 करोड़ भारतीय सामूहिक रूप से देश को एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रयास करें।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण बहुत प्रभावशाली था। यह आत्मनिर्भरता का संदेश था और यह कि हम देश और विदेश में सभी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं, और उन्हें भारतीय लोगों पर पूरा भरोसा है कि वे चुनौतियों का सामना करेंगे। 

पीएम मोदी ने लाल किले पर आम लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद लोगों और युवाओं से मिल रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने एक संकल्प लिया है, इसके लिए मुझे देशवासियों का आशीर्वाद चाहिए। क्योंकि समृद्धि कितनी ही हो, लेकिन सुरक्षा के साथ न हो तो इसका महत्व नहीं होता। मैं लाल किले से कह रहा हूं कि आने वाले 10 साल में यानी 2035 तक राष्ट्र के सभी अहम स्थलों जिनमें सामरिक के साथ साथ सिविलियन क्षेत्र भी शामिल हैं। जैसे अस्पताल, रेलवे, आस्था के केंद्र हों, उन्हें तकनीक के नए प्लेटफॉर्म द्वारा पूरी तरह सुरक्षा का कवच दिया जाएगा। ये सुरक्षा का कवच लगातार विस्तृत होगा। देश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे, किसी भी तरह की तकनीक आ जाए, हमारी तकनीक उसका मुकाबला करने में सक्षम हो। मैं 2035 तक इसके लिए राष्ट्रीय कवच को विस्तार देना चाहता हूं। भगवान श्रीकृष्ण का जो सुदर्शन चक्र था, हमने उस चक्र की राह को चुना है। जब महाभारत की लड़ाई चल रही थी श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य के प्रकाश को रोक दिया था और दिन में ही अंधेरा कर दिया था। तब अर्जुन ने जो शपथ ली थी जयद्रथ का वध करने की, उसे वे पूर्ण कर पाए थे, यह सुदर्शन चक्र की वजह से हुआ था। अब देश मिशन सुदर्शन चक्र लॉन्च करेगा।

यह सुदर्शन चक्र एक ताकतवर वेपन सिस्टम दुश्मन के हमले को न्यूट्रलाइज तो करेगा ही बल्कि दुश्मन पर कई गुना तेज पलटवार भी करेगा। हमने मिशन सुदर्शन चक्र के लिए कुछ मूलभूत बातें भी तय की हैं, हम 10 साल में उसे पूरी तेजी से आगे बढाना चाहते हैं। उसकी मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पूरी रिसर्च देश में देश के लोगों द्वारा ही हो। वॉरफेयर के हिसाब से उसका हिसाब-किताब लेकर हम इस पर प्लस वन की नीति से काम करेंगे। सुदर्शन चक्र की एक खासियत थी कि उसका जो निशाना होता था, वहीं तक जाता था, और फिर वापस आ जाता था। हम भी सुदर्शन चक्र की तरह टारगेट के आधार पर आगे बढ़ेंगे।

#desh 

 



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
X Alleges Indian Govt Ordered Account Suspension | Farmers Protest | Khalistani कहने पर BJP MLA पर भड़के IPS अधिकारी | Mamata Banerjee | TMC दिल्ली के अधिकारियों को डरा रही है BJP #kejriwal Rahul Gandhi ने बोला BJP पर हमला, ‘डबल इंजन सरकार मतलब बेरोज़गारों पर डबल मार’