< > 'संविधान की दुहाई देने वालों के हाथों में तिरंगा क्यों नहीं?' तिरंगा यात्रा में बोलीं CM रेखा गुप्ता - PR news india , Public Route, PR news ,
देश

‘संविधान की दुहाई देने वालों के हाथों में तिरंगा क्यों नहीं?’ तिरंगा यात्रा में बोलीं CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि हर समय संविधान की दुहाई देने वालों के हाथों में इस समय तिरंगा क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि तिरंगा इस देश की राष्ट्रीयता और राष्ट्र प्रेम का अखंड प्रतीक है। इस समय हर भारतवासी के हाथों में तिरंगा सुशोभित हो रहा है। लेकिन जो लोग हर समय संविधान की बात करते हैं, उनके हाथों में कोई तिरंगा दिखाई नहीं दे रहा है।

मंगलवार को तिरंगा यात्रा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज संसद सदस्यों के साथ भारत मंडपम से आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ सांसद बाइक रैली में सबने भाग लिया। इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को प्रेरित करना है जिससे वे अपने घरों में तिरंगा लगाएं और उसे गर्व के साथ फहराएं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस को हर घर का पर्व बना दिया है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने हर नागरिक और बच्चे के हृदय में गहरी देशभक्ति की भावना पैदा की है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में हजारों कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनमें तिरंगा यात्राएं और सैनिकों की भागीदारी शामिल है, जो नागरिकों को एक सूत्र में पिरो रहे हैं।

#desh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
X Alleges Indian Govt Ordered Account Suspension | Farmers Protest | Khalistani कहने पर BJP MLA पर भड़के IPS अधिकारी | Mamata Banerjee | TMC दिल्ली के अधिकारियों को डरा रही है BJP #kejriwal Rahul Gandhi ने बोला BJP पर हमला, ‘डबल इंजन सरकार मतलब बेरोज़गारों पर डबल मार’