< > इन Midsize SUVs के दीवाने हुए ग्राहक, 2023 में जमकर हुई खरीददारी; जानिए लिस्ट में किसका नाम शामिल - PR news india , Public Route, PR news ,
देश

इन Midsize SUVs के दीवाने हुए ग्राहक, 2023 में जमकर हुई खरीददारी; जानिए लिस्ट में किसका नाम शामिल

2024 का पहला महीना लगभग खत्म होने की कगार है। इस महीने में कई गाड़ियों की बाजार में एंट्री हो चुकी है और आने वाले समय में भी कई वाहन पेश किए जाएंगे। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चलता है कि पिछले वर्ष ग्राहकों के बीच मिड साइज एसयूवी का जमकर क्रेज रहा है।

2023 में वाहन निर्माता ने हुंडई क्रेटा की 157311 इकाइयां बेची हैं जबकि उससे पिछले वर्ष ये आंकड़ा 140895 था। यानी 2023 में कंपनी ने 12 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है। इतना ही नहीं पिछले कुछ सालों के आंकड़े देखें तो मध्यम आकार की एसयूवी लगभग आठ वर्षों से ग्राहकों पर अपना वर्चस्व कायम रखे हुए हैं। आइए इसके बारे में जानते है

2023 कैलेंडर वर्ष में हुंडई क्रेटा ने मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में बढ़त बनाए रखी है। आइए जानते हैं पिछले साल इस सेगमेंट में सबसे अधिक कौन सी कारें खरीदी गई हैं।

हुंडई क्रेटा की बढ़त बरकरार

2023 में वाहन निर्माता ने हुंडई क्रेटा की 1,57,311 इकाइयां बेची हैं जबकि उससे पिछले वर्ष ये आंकड़ा 1,40,895 था। यानी 2023 में कंपनी ने 12 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है। इतना ही नहीं पिछले कुछ सालों के आंकड़े देखें तो मध्यम आकार की एसयूवी लगभग आठ वर्षों से ग्राहकों पर अपना वर्चस्व कायम रखे हुए हैं।

बता दें, दूसरी पीढ़ी की हुंडई क्रेटा को 2020 की शुरुआत में पेश किया गया था और तीन साल बाद एक बड़ा अपडेट दिया गया है। नए मॉडल में सेफ्टी फीचर्स को लेकर कंपनी ने काम किया है। इसमें 6 एयरबैग मिलते हैं। इसमें 1.5L NA पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन के साथ-साथ एक नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 160 PS का अधिकतम पावर आउटपुट और 253 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो ने हासिल की अच्छी वृद्धि

सेगमेंट में सबसे ज्यादा बेची जाने वाली गाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो का नाम शामिल है। पिछले वर्ष स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ है। 2022 में कंपनी ने 64,179 यूनिट बेची थीं। लेकिन 2023 में 89 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ वाहन निर्माता ने 1,21,420 इकाई बेची हैं।

इस ग्रोथ को साल दर साल के हिसाब से देखा जाए तो 389 प्रतिशत की भारी वृद्धि कंपनी ने हासिल की है।

अन्य गाड़ियों की स्थिति

लिस्ट में तीसरे स्थान पर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का नाम शामिल है, जिसमें जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखी गई है। 2023 में कंपनी ने 1,13,387 यूनिट बेची थीं दिलचस्प है कि 2022 में ये आंकड़ा 64,179 था।

चौथे नंबर पर किआ सेल्टोस है जिसने बिक्री के मामले में 3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,01,569 इकाइयों की तुलना में कुल 1,04,891 इकाइयां बेचीं हैं। वहीं पांचवे नंबर की बात करें तो महिंद्रा XUV700 पिछले साल 74,434 इकाइयों की बिक्री के साथ इस स्थान पर रही है। जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह संख्या 65,371 इकाइयों की थी, इस वृद्धि को देखा जाए तो कंपनी ने 14 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
X Alleges Indian Govt Ordered Account Suspension | Farmers Protest | Khalistani कहने पर BJP MLA पर भड़के IPS अधिकारी | Mamata Banerjee | TMC दिल्ली के अधिकारियों को डरा रही है BJP #kejriwal Rahul Gandhi ने बोला BJP पर हमला, ‘डबल इंजन सरकार मतलब बेरोज़गारों पर डबल मार’