< > दशहरे के दिन इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान - PR news india , Public Route, PR news ,
Videoज्योतिषलेख/विचारसेहत

दशहरे के दिन इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरे का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 12 अक्टूबर दिन शनिवार को है। दशहरे के दिन भगवान राम ने रावण का और मां दुर्गा नौ दिन के युद्ध के बाद महिषासुर का अंत किया था, इसलिए इस पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा जीवन में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं दशहरे या विजयादशमी के दिन किन बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए…

दशहरे के दिन का काफी धार्मिक महत्व है, इस दिन माता रानी की विदाई की जाती है। इसलिए भूलकर इस दिन किसी से वाद विवाद नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से घर और जीवन में नकारात्मकता अपने पैर जमा लेती है और हर तरह निराशा ही देखने को मिलती है। साथ ही माता रानी की पूजा का पुण्य फल भी प्राप्त नहीं हो पाता है। इस दिन हर किसी से प्रेम से बोलना चाहिए और दूसरों की मदद भी करनी चाहिए।

दशहरे के दिन शमी, पीपल, अपराजिता समेत कई पेड़ पौधों की पूजा करने का विधान है इसलिए इस दिन भूलकर पेड़ पौधे नहीं काटने चाहिए। पेड़ पौधे काटने से ना सिर्फ जीवन में परेशानियां आती हैं बल्कि ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव का भी सामना करना पड़ता है। संभव हो सके तो दशहरे के दिन घर में जितने सदस्य हैं, उतने पेड़ पौधे लगाने चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और देवी देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है।

दशहरे का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है इसलिए यह दिन बहुत पवित्र माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन मांस-मदिरा आदि तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए, ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और इसको आदत भी बना लेनी चाहिए। दशहरे का दिन हो या अन्य पवित्र दिन हमेशा सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। दशहरे के दिन भूलकर भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने आपके जीवन की सबसे बड़ी गलती हो सकती है क्योंकि अहंकार और घमंड में आकर अपमान करने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त नहीं हो पाती। घर या घर के बाहर हमेशा अच्छे से बात करनी चाहिए और सभी का आदर करना चाहिए। कभी कभी दूसरों के मन के अनुसार काम करने से आप उनको अनचाही खुशी दे जाते हैं इसलिए इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
X Alleges Indian Govt Ordered Account Suspension | Farmers Protest | Khalistani कहने पर BJP MLA पर भड़के IPS अधिकारी | Mamata Banerjee | TMC दिल्ली के अधिकारियों को डरा रही है BJP #kejriwal Rahul Gandhi ने बोला BJP पर हमला, ‘डबल इंजन सरकार मतलब बेरोज़गारों पर डबल मार’