< > लोकसभा में राजनाथ सिंह और अमित शाह पर जमकर भड़कीं प्रियंका गांधी - PR news india , Public Route, PR news ,
ज्योतिष

लोकसभा में राजनाथ सिंह और अमित शाह पर जमकर भड़कीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi on Operation Sindoor: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर चर्चा के दौरान मंगलवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी को लेकर केंद्र सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंदीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला।

पहलगाम आतंकी हमले पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, उस जगह पर एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद क्यों नहीं था? क्या नागरिकों की सुरक्षा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है? प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस जगह हादसा हुआ, वह पर्यटकों का लोकप्रिय स्थान है, फिर भी वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। उन्होंने केंद्र से पूछा कि सरकार ने इस लापरवाही पर अब तक जवाब क्यों नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की जान की जिम्मेदारी सरकार की होती है, और इस मामले में कड़ी जांच और जवाबदेही जरूरी है।

प्रियंका गांधी ने पूछा कि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद क्या इस सरकार में किसी का इस्तीफा हुआ? प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या सेना प्रमुख, क्या इंटेलीजेंस प्रमुख ने इस्तीफा दिया? क्या गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया? इस्तीफा छोड़िए, जिम्मेदारी तक नहीं ली? इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि, “कल मैं देख रही थी, जब गौरव गोगोई ने जिम्मेदारी की बात कही तो राजनाथ सिंह सिर हिला रहे थे लेकिन गृह मंत्री हंस रहे थे।”

#desh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
X Alleges Indian Govt Ordered Account Suspension | Farmers Protest | Khalistani कहने पर BJP MLA पर भड़के IPS अधिकारी | Mamata Banerjee | TMC दिल्ली के अधिकारियों को डरा रही है BJP #kejriwal Rahul Gandhi ने बोला BJP पर हमला, ‘डबल इंजन सरकार मतलब बेरोज़गारों पर डबल मार’