ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हुआ प्यार, पाकिस्तानी लड़की ने भारत आकर 'मुलायम सिंह' से रचाई शादी

 
Vo bk nl

कहते है न जब प्यार दिल के रास्ते सिर पर चढ़ जाता है न तब प्यार के ऐसे किस्से बन जाते है जो सभी प्यार करने वालों के लिए मिसाल बन जाता है। आज की खबर में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे एक लड़की ने प्यार के लिए न देश देखा न समाज और न ही धर्म। अपने देश में शादी से पहले जाति-धर्म को काफी तबजो दिया जाता है लेकिन इस प्यार की कहानी सुनकर आप भी बोल सकते है प्यार करने वालो को कोई अलग नहीं कर सकता है। जाति और धर्म तो छोटी बात है। 

अपने दीवाने से मिलने के लिए पाकिस्तान की लड़की इकरा नेपाल के रास्ते भारत आ गई। इकरा को बेंगलुरु में रहने वाले मुलायम सिंह से प्यार हो जाता है। वो भी ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान। लुदा खेलने के दौरान मुलायम सिंह से प्यार का इकरार करने के बाद इकरा ने शादी करने के फैसला कर लिया। इसके लिए वो भारत आ गई तब मुलायम सिंह जो की यूपी का रहने था वो बेंगलुरु में सिक्योरि गार्ड का काम कर रहा था। 19 साल की इकरा पिछले महीने अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गई थी। 

इकरा जीवनी के पास कानूनी रूप से भारत में एंट्री करने लिए वीजी नहीं था, इसलिए कपल ने एक अलग प्लान बनाया था। जिसके तहत पिछले साल सितंबर में मुलायम और इकरा दोनों नेपाल काठमांडू गए थे, जहां उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों बिहार के लिए रवाना हो गए और 28 सितंबर को बेंगलुरु पहुंचे थे। जहां दोनों साथ में रहने लगे, शादी के बाद इकरा ने अपना नाम रखा यादव रख लिया। 

मुलायम ने उसका आधार कार्ड भी बनवा दिया था। मुलायम को जब पड़ोसियों को शक हुआ और जब उन्होंने एक हिंदू लड़की को उनके घर में नमाज अदा करते देखा तो उन्होंने पुलिस में इस बात की रिपोर्ट की । छापा पड़ने के बाद इकरा के पास से उसका पाकिस्तानी पासपोर्ट मिला। जिसके बाद पुलिस और सेना की मदद से इकरा को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया।