आज 73वां गणतंत्र दिवस, परेड में आपको पहली बार दिखेंगी ये चीजें

आज 73वां गणतंत्र दिवस, परेड में आपको पहली बार दिखेंगी ये चीजें
देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कुछ ही घंटों में राजपथ पर परेड की शुरुआत होगी। लेकिन यह रिपब्लिक डे देश के लिए खास है क्योंकि ऐसी बहुत सी चीजें आप देखेंगे, जो पहली बार होंगी। कोरोना संक्रमण के बीच मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस के आयोजन में उन लोगों को ही एंट्री मिलेगी, जिन्हें दोनों टीके लगे हों। इसके अलावा कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी होगा। कार्यक्रम की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से सलामी लिए जाने से शुरू होगी। इसके बाद गैलेंट्री अवॉर्ड्स प्रदान किए जाएंगे। इस साल सरकार ने एक सप्ताह तक गणतंत्र दिवस उत्सव मनाने का फैसला लिया है, जिसकी शुरुआत 23 जनवरी से हुई थी। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण इंडिया गेट पर किया था।
राजपथ पर जलशक्ति मंत्रालय की भी एक झांकी पेश की जाएगी। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे जल जीवन मिशन के तहत लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लद्दाख में 13,000 फुट की ऊंचाई पर नल से जल पहुंचाने के प्रयास को भी इस झांकी में दिखाया जाएगा।
भारतीय डाक विभाग की झांकी में महिला सशक्तीकरण पर फोकस होगा। इसमें उन डाक घरों को दिखाया जाएगा, जहां पूरे स्टाफ में महिलाएं ही हैं। इसके अलावा डाक विभाग के पूरे इतिहास की झलक भी इस झांकी में होगी।
मेघालय की झांकी में राज्य के 50 सालों के इतिहास को दिखाया जाएगा। इस झांकी में महिलाओं की लीडरशिप में चल रहीं कॉपरेटिव सोसायटीज और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य के पारंपरिक कलाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
crossorigin="anonymous">टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों पर राज्य सरकार ने झांकी पेश करने का फैसला लिया है। राजपथ की परेड में दिखाई जाने वाली झांकी में पहलवान बजरंग पूनिया, जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल और हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को दिखाया जाएगा। भाला फेंक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा भी इस झांकी का हिस्सा होंगे। रिपब्लिक डे की पूर्व संध्या पर उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया है।