तेजस्वी यादव ने अपनी पुरानी दोस्त रशेल संग लिए सात फेरे

तेजस्वी यादव ने रचाई शादी
 
तेजस्वी यादव शादी
लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, बिहार,

आखिरकार इंतजार हुआ खत्म और राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव ने आज दिल्ली में शादी कर ली है और सारे कयासों पर विराम लगा दिया। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने ईसाई धर्म की लड़की से शादी की है। उनका नाम 'एलेक्सिस' है और वो एयरहोस्टेस रह चुकी हैं। तेजस्वी और एलेक्सिस दोनों एक-दूसरे को पिछले 6 साल से जानते हैं। तेजस्वी ने पहले अपनी होने वाली दुल्हन के साथ सगाई की और बाद में परिवार वालों की मौजूदगी में एक दूसरे को बरमाला पहना दी।

तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने बुधवार को ही अपने भाई की शादी की खबर दे दी थी। इसके तुरंत बाद राजद खेमे ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था।  तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने पुष्टि की कि जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जल्दी ही दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लालू के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव भाई तेजस्वी और बहू रशेल संग फोटो खिंचाते नजर आए।  समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी आज दोपहर शादी समारोह में थे।

तेजस्वी यादव ने रशेल गोडिन्हो से शादी की, जो अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी। रशेल एक ईसाई हैं, और एक गैर-राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। तेजस्वी और रशेल ने नई दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक साथ पढ़ाई की। हरियाणा के रेवाड़ी से ताल्लुक रखने वाली रशेल नई दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती हैं। रशेल इससे पहले बार्कलेज के साथ काम कर चुकी हैं। तेजस्वी संग रिलेशनशिप में आने के बाद उन्होंने अपने काम से ब्रेक लिया और कुछ प्रोजेक्ट्स पर तेजस्वी के साथ काम किया।

crossorigin="anonymous">

शादी समारोह सैनिक फार्म W8E में हुआ, जिसके मालिक तेजस्वी की बहन मीसा भारती हैं, जो राज्यसभा सांसद हैं। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी वर्तमान में बेटी मीसा भारती के साथ रहते हैं। आयोजन स्थल की सजावट के लिए चुना गया थीम रंग गुलाबी और नीला था। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार को सफेद और गुलाबी फूलों से सजाया गया था। मेहमानों के लिए भव्य रौनक थी। आयोजन स्थल, सैनिक फार्म, में भारी सुरक्षा थी। विवाह स्थल में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक अतिथि को अच्छी तरह से जांचा गया था। आज तीन स्तरीय सुरक्षा जांच की गई।