मनचले युवक ने की युवती के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत कि आप भी हो जाएंगे शर्मिंदा

बस में यात्रा के दौरान सीट पर बैठी हुई महिला के कंधे को एक बगल में खड़ा एक मनचला बार बार अपने प्राइवेट पार्ट से छू रहा था। जब महिला ने इस हरकत के लिए उसको टोका तो उसने कहा मेरी बेल्ट आपके कंधे पर लगी है। यह मामला है मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन कही जाने वाली बेस्ट बस का।
शायद उस मनचले को यह नहीं पता था कि महिलाएं आसानी से गुड और बैड टच के फर्क को समझ सकती हैं। यह भी बता सकती हैं की उन्हें कोई बेल्ट से छू रहा है या फिर प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी कर रहा है। इस मामले में अदालत ने आरोपी विनायक व्यक्ति को दस हजार रुपए जुर्माने के साथ 6 महीने सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
आरोपी महिला की सीट के ठीक बगल में खड़ा था और धीरे-धीरे करीब आ रहा था। महिला ने जब इस बात पर एतराज जताया तो उसने हंसकर जवाब दिया कि वह अपनी बेल्ट को ठीक कर रहा था। इसके बाद महिला ने अपने पिता से शिकायत की साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर से कहा कि बस को रोककर में उतरने दिया जाए। जिसके बाद पीड़िता और उसके पिता आरोपी को दादर पुलिस स्टेशन ले गए।
अदालत में जीरे के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि इस मामले में स्वतंत्र गवाहों की कमी है। जिस पर अदालत ने कहा कि इस मामले में महिला के अलावा इस कृत्य को किसी ने नहीं देखा है। अदालत ने यह भी कहा कि मुंबई जैसे शहर में अक्सर मुसाफिर जल्दबाजी में रहते हैं। कोई भी ऐसे मामलों में गवाही देने के लिए आसानी से तैयार नहीं होता।