आईटीबीपी के जवानों ने 15000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया, पीएम मोदी ने दी बधाई
आईटीवीपी के जवानों ने फहराया तिरंगा
Jan 26, 2022, 11:35 IST

15000 फिट ऊंचाई पर फहरा। तिरंगा, पीएम मोदी ने दी बधाई
आईटीबीपी के जवानों ने 15000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया, पीएम मोदी ने दी बधाई
गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा कुछ खास होगा। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई देंगे। इस खास मौके दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी झलक भी जश्न में नजर आएगी।
लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।