पुलिस ने 317 करोड़ के जाली नोट के साथ 6 को दबोचा

सूरत पुलिस ने नकली नोटों के बड़ी बरामद में सफलता हासिल की है। सूरत पुलिस ने 317 करोड़ रुपये के नकली नोटों के साथ छह लोगों को पकड़ा है। पुलिस को 67 करोड़ के पुरानी नोट भी मिले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सूरत के ग्रामीण अधीक्षक हितेशकुमार हंसराज ने बताया कि 29 सितंबर को सूचना के आधार पर पुलिस ने एक एंबुलेंस से 25 करोड़ 80 लाख रुपये के जाली नोट ज़ब्त किए गए थे और 3 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था।
तब पुलिस ने इसकी सूचना रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भी दी थी। पुलिस के अनुसार 2 अभियुक्तों के घर से 52 करोड़ रुपये और 12 करोड़ रुपये मिले थे। पुलिस अधीक्षक हंसराज ने मुंबई से विकास जैन और दीनानाथ यादव ने ये कंसाइनमेंट भेजा था। मुंबई से 3 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है। और 227,04,50,000 रुपये के जाली नोट बरामद किए गए है। 67 करोड़ रुपए के जाली नोट नोटबंदी से पहले के नोट हैं। जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि 67 करोड़ रुपये के 500 और 1000 रुपये के पूर्व-विमुद्रीकृत नोटों सहित 317 करोड़ रुपये की नकली मुद्रा के साथ 6 गिरफ्तार किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि काले धन को सफेद करने के लिए ट्रस्ट, कंपनी और आयोग के नाम पर लोगों से ये रुपये ठगे गए थे। पुलिस ने इन जाली नोटों को छापने वाले प्रिंटर को पकड़ने के लिए 2 अतिरिक्त टीमें गठित की हैं। पुलिस को अंदेशा है कि इस गोरखधंधे एक बड़ा गिरोह शामिल है।
crossorigin="anonymous">