मातृ दिवस पर पीआर न्यूज इंडिया की खास रिपोर्ट

 
up

माँ... ये वो शख्श है जिनसे हमारा रिश्ता हमारे जन्म से भी पहले का होता है। माँ और शिशु में एक ऐसा रिश्ता है। जो कि अनूठा और अनमोल है। इस रिश्ते की महत्ता को शब्दों में बयान करना बहुत कठिन है या यूं कहें कि माँ किसी शब्द की मोहताज ही नही है। यह रिश्ता उस दिन कायम हो जाता है, जिस दिन शिशु माँ की कोख में जन्म लेता है और नौ महीने तक उसी में रहता है, वही उसका घर होता है। और इस छोटी सी जगह में वह अपने आप को बहुत ही सुरक्षित महसूस करता है। वैसे तो माँ को प्यार सम्मान देने का कोई दिन नही हो सकता माँ को तो हर दिन प्यार करना चाहिए क्योंकि उनको जितना भी प्यार और सम्मान दो वो कम ही है।



मदर्स डे दुनिया भर में मई महीने के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। साल 2022 में मदर्स डे 8 मई को मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की शुरुआत औपचारिक तौर पर 1914 में हुई थी। दरअसल, मदर्स डे मनाने की शुरुआत एना जार्विस नाम की एक अमेरिकी महिला ने की थी। एना अपनी मां को आदर्श मानती थीं और उनसे बहुत प्यार करती थीं। जब एना की मां की निधन हुआ तो उन्होंने कभी शादी न करने का फैसला करते हुए अपनी मां के नाम अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने मां को सम्मान देने के लिए मदर्स डे मनाने की शुरुआत की। उन दिनों यूरोप में इस खास दिन को मदरिंग संडे कहा जाता था।


आज के समय में बच्चे पढ़ाई या नौकरी के लिए अधिकतर घर से दूर रहते है और वह अपने कामों में इतने व्यस्त रहते है कि कभी कभी तो दिन में एक बार भी अपनी माँ से बात भी नही कर पाते। लेकिन माँ और बच्चों के बीच प्यार कभी कम नही होना चाहिए। आज मातृ दिवस के दिन मेरे और पी आर न्यूज़ इंडिया के सभी सदस्यों की ओर से दुनिया की सारी माँ को ढेर सारा प्यार। और सभी लोगो को एक सलाह भी की दूरियां किलोमीटर में कितनी भी बढ़ जाए पर दिल से तो कभी नही बढ़नी चाहिए। हमेशा एक बात याद रखना की जब आप छोटे थे तो चलना सीखते वक्त कई बार पैर लड़खड़ाए होंगे पर माँ ने हर बार सहारा दिया होगा। बहुत बार आप गिरे भी होंगे तो उन्होंने रात रात भर जाग कर मरहम लगाया होगा। बस वैसे ही हमे भी उनके मुश्किल समय मे उनका साथ देना है।