प्रियंका गांधी के ``बिकनी और हिजाब`` वाले बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बड़ी बात

ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
 
ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
देश समाचार
स्कूल और कॉलेजों में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने को लेकर कर्नाटक से शुरू हुआ विवाद तेजी से बढ़ता जा रहा है.

 स्कूल और कॉलेजों में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने  को लेकर कर्नाटक से शुरू हुआ विवाद तेजी से बढ़ता जा रहा है. अब इस विवाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई और कहा है कि यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं. 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर हिजाब विवाद पर अपनी राय रखी और लिखा, 'बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस या फिर हिजाब. यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं.' इस बयान पर एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताई है 

प्रियंका गांधी के बयान पर एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि- एक महिला के मुंह से ऐसी भाषा शोभा नहीं देती. प्रियंका गांधी का बयान महिलाओं की गरिमा और शालीनता के खिलाफ है 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  ने आगे लिखा, 'महिलाओं को यह अधिकार संविधान की ओर से दिया गया है. महिलाओं का उत्पीड़न बंद किया जाए.' इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लड़की हूं लड़ सकती हूं का भी जिक्र किया