औरंगजेब हिन्दू विरोधी था? औरंगजेब लेन का नाम बदल कर लिख दिया 'बाबा विश्वनाथ मार्ग',

भाजपा युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वासु रूखड़ ने नई दिल्ली स्थित 'औरंगज़ेब लेन' पर कड़ा विरोध जताते हुए बोर्ड पर 'बाबा विश्वनाथ मार्ग' का बैनर लगा दिया. उन्होंने कहा कि औरंगजेब एक क्रूर मुगल आक्रांता था जो भारत के लिए एक कलंक के समान था.
वासु रूखड़ ने कहा कि औरंगजेब ने भारत के कितने ही मंदिरों को ध्वस्त कर उन पर मस्जिदों का निर्माण करवाया दिया था. जिस तरह से ज्ञानव्यापी मस्जिद की जांच में शिवलिंग मिला है, उससे यह बिलकुल स्पष्ट हो चुका है कि भारत में ऐसी अनेक मस्जिदें होंगी जिनका निर्माण मंदिरों को ध्वस्त कर किया गया है.
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ तथाकथित इतिहासकारों ने कांग्रेस की मिलीभगत से भारत के इतिहास में इन मुगल आक्रांताओं को हीरो बना दिया था. मगर अब हम मुगलों के क्रूर इतिहास को जनता के सामने लायेंगे और बतायेंगे कि औरंगजेब हीरो नहीं विलेन था.
इतिहासकार ये कहते है औरंगजेब के बारे में।
अबुल मुज़फ्फर मुहिउद्दीन मुहम्मद औरंगजेब आलमगीर (यही उसका पूरा नाम था) भारत का वह छठा मुगल शासक था। उसने अकबर के बाद सबसे ज्यादा लंबे समय (तक हिंदुस्तान पर राज किया (1658 से 1707, 50 साल)। इतिहासकार कहते हैं कि औरंगजेब ने अपने शासनकाल में हिंदुस्तान की जनता पर क्रूरतम अत्याचार किए। उसने अपने राज में हिंदुओं के लिए बेहद कठोर नियम बनाए। उसने अपने शासन करने का तरीका इस्लाम आधार पर लागू किया और हिंदुओं के धार्मिक स्थानों पर टैक्स लगा दिया। इसी के साथ उसने हिंदू रीति-रिवाज से मनाए जाने वाले त्योहारों पर प्रतिबंध लगा दिया। कुछ इतिहासकार कहते हैं कि मुगल शासकों के इतिहास को अंग्रेज शासन के दौरान गलत व्याख्या की गई। इसी कारण उसकी छवि खराब हुई। उनका कहना है कि अगर औरंगजेब ने हिन्दुओं का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया तो उसकी सेना के हिन्दू सैनिक क्यों ज्यादा थे।
crossorigin="anonymous">बेहद जुल्म ढाता था औरंगजेब
इस मुगल सम्राट के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह बेहद क्रूर था। प्रजा पर जुल्म ढाता था। उसने राजगद्दी हथियाने के लिए अपने पिता शाहजहां को कैद करा दिया था। बड़े भाइयों की हत्या करा दी थी। उसने फिर से हिन्दुओं पर जजिया कर लगाया था। जजिया कर एक तरह का टैक्स था जिसे सिर्फ हिन्दुओं को देना होता था।