BJP के जिला संयोजक ने काटी हाथों की नस,सुसाइड नोट मे लिखा- सिर्फ एक है जिम्मेदार
May 7, 2023, 14:04 IST

हरदोई जिले में भाजपा के जिला संयोजक अशोक सिंह लालू ने दोनों हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। इससे पहले उन्होंने कई वाट्सएप ग्रुपों पर सुसाइड नोट भी शेयर किया। इसमें उन्होंने अपने एक परिचित पर ब्लैकमेलिंग और लेनदेन का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा के जिला संयोजक अशोक सिंह लालू ने नस काटने से पहले वाट्सएप ग्रुपों में सुसाइड नोट भी शेयर किया था। ग्रुप में सुसाइड नोट देखकर लोग उनके घर पहुंचे और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संबोधित सुसाइड नोट में अशोक सिंह लालू ने लिखा है कि मैं अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर रहा हूं। इसके लिए गोपी कृष्ण शुक्ला को जिम्मेदार बताया है। आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति ने ब्लैकमेल करके 10 से 12 लाख रुपए हड़प लिए हैं।
दोनों के बीच दशक से है साझेदारी
भाजपा संयोजक का दवा व्यवसाय है। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार सिंह और गोपी कृष्ण शुक्ला की एक दशक से पार्टनरशिप में यह व्यवसाय कर रहे हैं। इस दौरान रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस क्षुब्ध होकर अशोक सिंह ने यह कदम उठाया है