भाजपा सांसद को धमकी 'केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे

 
gfchgbn


जानकारी के अनुसार, रामपुर से भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद शुक्रवार की रात थाना सिविल लाइंस रामपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

पांच जनवरी को रामपुर लोकसभा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को लश्कर ए खालसा नाम से जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद छह जनवरी की रात 10:50 बजे फिर से सांसद के मोबाइल पर धमकी मिली है। लिखा है कि- केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे। बहुत जल्दी आपको निशाना बनाएंगे, अगर आपने केस वापस नहीं लिया तो।