बृजमोहन सिंह बने विश्व प्रवासी संघ के जिलाध्यक्ष

 
up

भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर विश्व प्रवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी द्वारा जनपद कानपुर देहात के मदनपुर निवासी बृजमोहन सिंह यादव को विश्व प्रवासी संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत करते हुए मां भारती वा सनातन धर्म के प्रति निष्ठा व पूर्ण सद्भाव के साथ प्रचार प्रसार करते हुए जनपद के प्रवासी मज़दूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए कर्तव्य पालन हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई।

।जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद नेशनल हाईवे स्थित लकी रेस्टोरेंट पहुंचे जिला अध्यक्ष यादव का क्षेत्रीय आम जनमानस व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाने के साथ ही मुंह मीठा करा कर भव्य स्वागत किया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए कर्तव्यों पर खरे उतरते हुए पूर्ण ईमानदारी निष्ठा व कर्तव्य परायणता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। जल्द ही समस्त जनपद में कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र पाल अनुज कटियार शिवम यादव देव सिंह दिनेश कटियार सोनू कटियार राजू दिवाकर हरिमोहन विकास चौबे विवेक ठाकुर भूरे राकेश शर्मा राहुल तिवारी व सुरेश कठेरिया आज मौजूद रहे।