सर्वदलीय बैठक में सीएम योगी ने कहा, स्वस्थ चर्चा के लिए सदन संचालन में सहयोग करे सभी दल
Sun, 19 Feb 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होता है।
उन्होंने कहा कि सभी दलों को सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सहयोग करना चाहिए। रविवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि वर्ष 2023 का प्रथम सत्र का आयोजन संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि सदन एक सार्थक चर्चा का माध्यम होता है। उन्होंने कहा कि यूपी ने कोराना काल में सदन का संचालन किया है। जिसे देश दुनिया सराहा गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ चर्चा के लिए सभी दल सहयोग करें।