भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, नशीला पदार्थ मिलाकर किया कुकृत्य

िरबूुकुहस

हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के रिश्ते में मौसेरा भाई ही उसे हवस का शिकार बनाता रहा। उसके मना करने पर उसे धमकाने लगा। पहले लोकलाज के डर से वह सहमीं रही।

जब सारी हदें पार हो गईं तब परिजनों को जानकारी दी। जबरन अवैध संबंध बनाने की धमकी देने व शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण कराया है। थाना क्षेत्र एक गांव निवासी पीड़िता पिता ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पूर्व में उसकी पुत्री को बिरखेरा निवासी आरोपी धीरज शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन उसे ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

आरोपी जबरन संबंध बनाने का बनाता था दबाव
पहले बेटी ने नहीं बताया फिर जानकारी होने पर लोकलाज के भय से कोई कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने कहा कि पिछली घटना का हवाला देकर आरोपी उसकी पुत्री के साथ जबरन संबंध बनाने की धमकी देकर प्रताड़ित करता है। उसने जान से मारने की धमकी भी दी है।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, आरोपी की तलाश में दबिश
थाना प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित जान माल की धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बताया कि पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।