नहाने गई युवती की कुएं में गिरकर मौत

 
mo

ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार देवकी यादव पिता स्वर्गीय श्री पुरूषोत्तम यादव उम्र 18 वर्ष दोपहर में अपने घर से महज 300 मीटर की दूरी पर कुएं में नहाने गई थी। जब वह करीब एक घंटे तक वापस नहीं आईं। तो परिजनों द्वारा तलाश कि गई। बताया गया है कि युवती बाल्टी रस्सा सहित कुएं में मृत अवस्था में तैरती मिली। फिलहाल मामले की जानकारी शाहनगर पुलिस को दे दी गई है।