मंत्री को महिलाओं ने घेरा, कहा 5 किलो राशन से कट जाएगी जिंदगी

महिलाओं ने किया मंत्री का विरोध
 
चुनाव
विधानसभा चुनाव 2022

विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों के उम्मीदवार जनता के बीच जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और इस दौरान बिंदकी विधानसभा सीट से उम्मीदवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रचार प्रसार करने पहुंचे नेता को महिलाओं ने घेर कर कहा कि अगर 5 किलो राशन दे दिया तो उससे क्या हो जाता है.....क्या 5 किलो राशन से हमारी जिंदगी कट जाएगी आइए देखते है 

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व बिंदकी विधानसभा सीट से उम्मीदवार जय कुमार सिंह जैकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री जयकुमार अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ महिलाओं ने उन्हें घेरकर सवाल किया कि 5 किलो अनाज जिंदगी कट जाएगी? जिसके बाद वह वहां से मुस्कुराते हुए चल दिए। दरअसल कई महिलाओं ने उन्हें घेर कर कहा कि अगर 5 किलो राशन दे दिया तो उससे क्या हो जाता है। 5 किलो में हमारी जिंदगी कट जाएगी। इस दौरान मंत्री के एक समर्थक कहते हैं कि इस बार आप वोट दीजिए। इस पर महिला जवाब देती हैं कि आप लोग वोट ले लो फिर पता ही नहीं चलता है। जिसके बाद मंत्री मुस्कुराते हुए अपने समर्थकों से कहते हैं कि आगे चलो। 

इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी बात कही है। शिवप्रताप नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि अब कोई सरकार जनता को मुर्ख नहीं बना सकती है। खासकर महिलाओं को बरगलाना आसान नहीं है। अंकुर गंगवार नाम के एक यूजर लिखते हैं – हमारे ही द्वारा लिए गए पैसों को 5 किलो राशन के रूप में वापस कर देते हैं। 5 साल कोई काम नहीं किया है अब गली-गली प्रचार करते घूम रहे हैं। 

राजीव सिंह नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले। आरके यादव नाम के एक यूजर लिखते हैं, ‘ अब दांत दिखाने के अलावा इन नेताओं के लिए बचा ही क्या है? सिर्फ एक ही सरकारों के काम का फीता काटते आए हैं। कुछ किया हो तब तो जनता के बीच सम्मान मिलेगा।’ धीरज कुमार नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा – जब जनता के द्वारा इस तरह के सवाल पूछे जाएंगे तभी सरकारों की बुद्धि खुलेगी।