नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में निकाली गई साइकिल रैली

 
m

हम आपको बता दे की नेहरू युवा केंद्र पन्ना जिले के इकाई शाहनगर से स्वयं सेवक राणा जितेंद्र सिंह के तत्वाधान में आज हाई स्कूल कचौरी में प्रांगण में साइकिल रैली निकाल कर बच्चो को संदेश दिया गया ,जिसमे दर्जनों की संख्या में युवाओं ने इस रैली कार्यक्रम में शामिल हुए बताया गया की सायकिल चलाने से शारीरिक बुद्धि का विकाश एवम शरीर स्वस्थ रहता है 

 वक्ताओं ने कहा कि साइकिल चलाना सबसे बेहतर फिजिकल एक्सरसाइज है। इससे हार्ट और फेफड़े मजबूत बनते हैं। वही मोटापा, डिप्रेशन दूर होता है। मांसपेशियां मजबूत होकर शरीर सुडौल बनता है। इस मुख्य कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र इकाई शाहनगर के स्वयं सेवक,राणा जितेंद्र सिंह युवा पत्रकार धीरज बेन शिवम चौधरी रोहित चौधरी,,विकाश चौधरी ज्योति कोरी काजल चौधरी दर्जनों की संख्या में बच्चे उपस्थित रहे ,