दरोगा कांस्टेबल की उनके ही थाना क्षेत्र में दबंगो ने की पिटाई, 48 घंटे बाद दर्ज हुई FIR

 
इउ

कानपुर। जनपद के रूरा कस्बे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के गहलों मोड़ पर बने यात्री प्रतीक्षालय में शराब पीने से मना करने विलेन ने दरोगा और कसटंबेल की पिटाई कर दी। दोनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि, अगर दोबारा गांव में दाखिल हुए तो तुम्हारे हाथ काट लिए जाएंगे। जिस पर दरोगा ने नशेबाजों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई, लेकिन 48 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

क्या है पूरा मामला

रूरा थाने के सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार पांडेय अपने हमराही कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। तभी उनकी नकर गहलों मोड पर निजामतपुर गांव के दो युवक गोलू पुत्र विनोद एवं पुष्पेंद्र पुत्र वीरेंद्र पर पड़ी। दोनों सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में शराब पी रहे थे। दरोगा और कांस्टेबल मौके पर गए और उन्हें सार्वजनिक जगह पर शराब पीने को लेकर मना किया। जिस पर नशेबाज आगबबूला हो गए। उन्होंने दरोगा और कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की।

नहीं दर्ज हुई एफआईआर 

दरोगा और कांस्टेबल किसी तरह से उनके चंगुल से छूटने में कामयाब रहे। इस दौरान दोनों दबंगों ने दरोगा से कहा कि, इगर दोबारा गांव में दिखे तो तुम्हारे हाथ काट लिए जाएंगे। दरोगा और कांस्टेबल थाने लौटकर थानाध्यक्ष को पूरा घटनाक्रम बताते हुए तहरीर दी। वहीं, घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मामले की शिकायत उन्होंने आला अफसरों से की है। 

crossorigin="anonymous">

इंस्पेक्टर ने बताया आरोपियों को कर लिया गया गिरफ्तार

वहीं आरोपियों का कहना है कि वह लोग शराब नहीं शीतल पेय पी रहे थे। दरोगा और सिपाही ने उन लोगों के साथ मारपीट की है। इधर, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दरोगा और सिपाही से बदसलूकी करने के आरोपी निजामतपुर के गोलू और पुष्पेंद्र के खिलाफ शांतिभंग की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।