कानपुर में प्रखर महाराज पर दीक्षा देने के बहाने छात्रा से रेप का केस दर्ज, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप।

उन्होने बताया कि प्रखर महाराज ने उसे हेपनोटाइज कर लिया। बेटी पर काला जादू किया है। अब बेटी मुझे भी नहीं पहचानती है। मेरी बेटी का चरित्र का हनन कर रहे हैं। अब मुझे जानकारी मिली है कि कई लड़कियों के साथ गलत काम किया जा चुका है। बेटी को भगवा कपड़े पहनाते हैं। मैं और मेरा परिवार प्रखर महाराज पर बहुत भरोसा करती थी। उन्होने मेरे साथ विश्वासघात किया है। कुछ लोग मेरे पास आए थे, वह कह रहे थे कि आप की बेटी अपने मन से आई है। आप लोग अब उसे भूल जाओ।
प्रखर महाराज पर कानपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। कानपुर में रहने वाले एक परिवार ने प्रखर महाराज पर बेटी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का अरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि प्रखर महाराज ने बेटी को आश्रम में जबरन रखा है। उसे हमारे पास नहीं दिया जाता है।
यूपी के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। श्री प्रखर परोपकार मिशन के संस्थापक और निर्वाणी अखाड़े के महंत प्रखर महाराज पर रेप, छेड़छाड़ और जान से मारने की एफआईआद दर्ज की गई है। पीड़िता का परिवार बीते दो वर्षों से बेटी को न्याय दिलाने के लिए और प्रखर महाराज के चुंगल से छुड़ाने के लिए भटक रहा था। बीते सोमवार को पीड़िता के परिवार ने राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम से मिलकर आपबीती सुनाई थी। पूनम कपूर के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किदवई नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला परिवार प्रखर महाराज पर पूर्ण आस्था रखता था। पीड़िता छात्रा की मां ने पुलिस को बताया है कि बीते फरवरी 2020 में प्रखर महाराज कानपुर प्रवास पर थे। इसी दौरान बेटी भी बेंगलुरू से पढ़ाई कर वापस लौटी थी। मैं अपने पति और बेटी के साथ प्रखर महाराज से मिलने के लिए गई थी। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि प्रखर महाराज ने बेटी को दीक्षा देने के लिए अकेले कमरे में बुलाया था। दीक्षा देने के बहाने बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। किदवई नगर पुलिस ने प्रखर महाराज पर रेप का मामला दर्ज किया है।
छात्रा के परिवार का आरोप है कि जब बेटी कमरे से बाहर निकली, तो उसने आप बीती सुनाई। इसके साथ ही प्रखर महाराज और उनके गुर्गों की तरफ बेटी को धमकी दी गई कि यदि किसी को कुछ बताया तुम्हारे पैरेंट्स को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद मैं अपने पति के साथ लौट आई, और बेटी को वहां से नहीं आने दिया गया।
आश्रम ले गए और फिर...
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि इसके बाद हमें जानकारी मिली कि प्रखर महाराज बेटी को अपने साथ हरिद्वार विश्वनाथ आश्रम ले गए हैं। हमने बेटी को वापस लाने के बहुत प्रयास किए। लेकिन हम असफल रहे, हमें बेटी से मिलने भी नहीं दिया जाता है। प्रखर महाराज के गुर्गे हमें वहां भगा देते हैं। हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। हमने उत्तराखंड प्रशासन से भी गुहार लगाई थी। हमें उत्तराखंड प्रशासन से जानकारी मिली कि उसकी मानसिक स्थित शून्य है।
परिजन बोले- बेटी पर किया काला जादू
उन्होने बताया कि प्रखर महाराज ने उसे हेपनोटाइज कर लिया। बेटी पर काला जादू किया है। अब बेटी मुझे भी नहीं पहचानती है। मेरी बेटी का चरित्र का हनन कर रहे हैं। अब मुझे जानकारी मिली है कि कई लड़कियों के साथ गलत काम किया जा चुका है। बेटी को भगवा कपड़े पहनाते हैं। मैं और मेरा परिवार प्रखर महाराज पर बहुत भरोसा करती थी। उन्होने मेरे साथ विश्वासघात किया है। कुछ लोग मेरे पास आए थे, वह कह रहे थे कि आप की बेटी अपने मन से आई है। आप लोग अब उसे भूल जाओ।
राज्य महिला आयोग की सदस्य
राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर के मुताबिक हम पीड़िता के परिवार की पूरी मदद करेंगे। इसके साथ ही एफआईआर कराई गई है। पुलिस कमिश्नर से मिलकर बेटी को वहां से लेकर आएंगे। हम नहीं जानते हैं कि प्रखर महाराज कौन हैं। मेरी पास एक बेटी की मां आई है। उसके आंसू निकल रहे हैं, आंसूओं को पोछने का काम करेंगे।