महज 11 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं आराध्या

 
Ck hi hoo

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट पावरफुल जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी साल 2007 में हुई थी, इसके बाद साल 2011 में आराध्या का जन्म हुआ।  ऐसे में आज यानी कि 16 नवंबर को आराध्या 11 साल की हो गई है। बता दे आराध्या अभी बहुत छोटी है लेकिन इसके बावजूद वह लाइमलाइट में रहती है।

इसके अलावा आराध्या को अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या के साथ स्पॉट किया जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि आराध्या इतनी सी उम्र में करोड़ों की मालकिन है। तो आइए जानते हैं आराध्या बच्चन के बारे में…

आराध्या बच्चन के जन्मदिन के इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में आराध्या और ऐश्वर्या एक दूसरे को ‘लिप किस’ करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा कि, “माय लव, माय लाइफ… मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं… मेरी आराध्या।”

गौरतलब है कि ऐश्वर्या अपनी बेटी का काफी ख्याल रखती है और वह जब भी किसी इवेंट के फंक्शन में शामिल होती है तो अक्सर आराध्या का हाथ पकड़े हुए नजर आती है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी ऐश्वर्य कभी अपनी बेटी का हाथ नहीं छोड़ती और इसके चलते वह कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हो चुकी। हालांकि फिर भी ऐश्वर्या हमेशा अपनी बेटी को प्रोटेक्ट करती हुई नजर आती है।

crossorigin="anonymous">

आराध्या का जब पहला जन्मदिन था तब ऐश्वर्या और अभिषेक ने उन्हें एक लाल रंग की मिनी कूपर कार गिफ्ट के रूप में दी थी जिसकी कीमत करीब 43 लाख रुपए से भी अधिक बताई जाती है। इसके अलावा आराध्या को अभिषेक बच्चन ने ऑडी a8 कार भी गिफ्ट की थी।

गौरतलब है कि आराध्या बच्चन अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ मुंबई के मशहूर बंगले ‘जलसा’ में रहती है, लेकिन इसके अलावा खुद आराध्या बच्चन का भी एक बंगला है।

रिपोर्ट की मानें तो जलसा के पीछे ही एक और बंगला है जो अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती के लिए खरीदा है। रिपोर्ट की मानें तो इस बंगले की कीमत करीब 60 करोड रुपए से भी अधिक है।

अपनी मां ऐश्वर्या और अभिषेक के अलावा आराध्या अपने दादा अमिताभ बच्चन के सबसे करीब है। वहीं अमिताभ बच्चन भी अपनी पोती आराध्या के साथ बच्चे बन जाते हैं और उनके साथ कई घंटों वक्त बिताते हैं। इतना ही नहीं बल्कि जब आराध्या दादा अमिताभ बच्चन से रूठ जाती है तो वह उन्हें पिंक कलर का हेयर बैंड गिफ्ट देते हैं।

बता दें, आराध्या बच्चन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी पढ़ाई करती है और अक्सर स्कूल से उनके वीडियो और फोटोस वायरल होते रहते हैं। दरअसल आराध्या स्कूल की एक्टिविटी में हिस्सा लेना पसंद करती है। ऐसे में कई बार उनके डांस की वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा चुकी है।