गर्दा उड़ा रहा अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग 'जीजा दूर से गोड़ लागी', वीडियो हुआ वायरल
Wed, 8 Feb 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना इस वक्त इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। गाने में एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। यह गाना इसलिए भी खास है, क्योंकि यह होली स्पेशल है। अब यह तो सभी जानते हैं कि भोजपुरी गाने और होली का कनेक्शन बेहद खास होता है। उस पर भी गाने में अक्षरा सिंह का अंदाज इसे और खास बना रहा है। यही वजह है कि भोजपुरी अदाकारा का नया गाना 'जीजा दूर से गोड़ लागी' सोशल मीडिया पर जमकर बवाल काट रहा है।
जब तक धमाकेदार गाने न चलें तब तक होली का मजा अधूरा रहता है। इस बार फैंस की होली रंगीन और चटक बनाने का अक्षरा सिंह ने पूरा इंतजाम कर दिया है। होली से पहले वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी और सुपरस्टार अक्षरा सिंह एक धमाकेदार होली स्पेशल सॉन्ग लेकर आए हैं। 'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' गाने में अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने डांस का दम दिखाती नजर आ रही हैं।