< > ताजमहल में मची अफरातफरी! अचानक आई ऐसी मुसीबत कि सब जान बचा कर भागे। - PR news india , Public Route, PR news ,
आगराउत्तर प्रदेश

ताजमहल में मची अफरातफरी! अचानक आई ऐसी मुसीबत कि सब जान बचा कर भागे।

आगरा स्थित ताजमहल में उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने सैलानियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पर्यटक घायल हो गए और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को भी अपनी जान बचाने के लिए दौड़ना पड़ा। दरअसल रविवार को जब तेज हवा चली तो मधुमक्खियां उड़ने लगीं और पर्यटकों पर हमला कर दिया। जिससे सभी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पिछले दिनों आर्च में मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया था। हालांकि एएसआई के अधिकारी छत्ता हटवा दिया गया। इधर रॉयल गेट पर मधुमक्खियों ने एक छत्ता और बना लिया था। रविवार को दोपहर में तेज हवा चली तो मधुमक्खी उड़ने लगी। रविवार होने के कारण ताज में काफी भीड़ थी। पर्यटक परिसर में घूम रहे थे। इधर मधुमक्खियों के अचानक हमला करने से कुछ पर्यटक घायल हो गए। डिस्पेंसरी में उनका इलाज कराया गया। ताज में मधुमक्खी का छत्ता विभाग की लापरवाही मानी जा रही है। पूर्व में भी मधुमक्खियों के हमले से पर्यटक घायल होते रहे है।

इस संबंध में ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई का कहना है कि काम लगातार चलता रहता है। मधुमक्खियों का छत्ता हटवा दिया जाएगा। बुधवार से लेकर शुक्रवार भी छत्ता हटाने का काम किया गया। हालांकि हर दिन अलग-अलग जगह पर मधुमक्खियां छत्ते बना रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
X Alleges Indian Govt Ordered Account Suspension | Farmers Protest | Khalistani कहने पर BJP MLA पर भड़के IPS अधिकारी | Mamata Banerjee | TMC दिल्ली के अधिकारियों को डरा रही है BJP #kejriwal Rahul Gandhi ने बोला BJP पर हमला, ‘डबल इंजन सरकार मतलब बेरोज़गारों पर डबल मार’