< > दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत, पीएम मोदी BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित - PR news india , Public Route, PR news ,
दिल्लीदेश

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत, पीएम मोदी BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा 26 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली की 70 सीट में से भाजपा 46 पर बढ़त बनाए हुए है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार 24 सीट पर आगे हैं। भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय पहुंच सकते हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘परंपरा जारी रहेगी।’’

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद आम तौर पर प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय पहुंचते रहे हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी उन्होंने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
X Alleges Indian Govt Ordered Account Suspension | Farmers Protest | Khalistani कहने पर BJP MLA पर भड़के IPS अधिकारी | Mamata Banerjee | TMC दिल्ली के अधिकारियों को डरा रही है BJP #kejriwal Rahul Gandhi ने बोला BJP पर हमला, ‘डबल इंजन सरकार मतलब बेरोज़गारों पर डबल मार’