बिल्हौर विधानसभा के चंपतपुर गांव में PDA पंचायत संपन्न

आज दिनांक 05 फरवरी 2025, बिल्हौर विधानसभा, कानपुर ग्रामीण के बिल्हौर ब्लॉक, चंपतपुर गांव में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष शिवराजपुर श्री शैलेन्द्र यादव ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी आशीष यादव चटरु (प्रदेश सचिव, युवजन सभा) एवं स्थानीय युवा नेता सुनील यादव ने निभाई।
मुख्य अतिथि का संबोधन
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री मुनीन्द्र शुक्ला ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी PDA समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने के लिए पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है।
उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 तक सपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और भाजपा सरकार की 10 साल की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने के लिए PDA सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने जनता से एकजुट होकर 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जिताने और श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
विशिष्ट अतिथि का संबोधन
पूर्व जिला अध्यक्ष श्री निर्भय सिंह यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की और भाजपा की नीतियों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जिससे समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों पर खतरा मंडरा रहा है विनय कोरी ने कहा
की इस देश को संविधान की आवश्यकता है, नौकारियों की अवश्कता शिक्षा की, व्यापार की जरूरत है
सम्मेलन को संबोधित करने वाले प्रमुख नेता:
• श्यामसुंदर सिंह यादव (जिला उपाध्यक्ष, कानपुर ग्रामीण)
• विनय कोरी (वरिष्ठ समाजवादी नेता, कानपुर ग्रामीण)
• सर्वेश यादव (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छात्र सभा)
• बब्लू मिश्रा (पूर्व जिला अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी)
• श्रीमती अर्चना रावल (जिला अध्यक्ष, महिला सभा, कानपुर ग्रामीण)
• प्रदीप यादव (प्रधान, जिला सचिव)
• अतुल यादव (प्रधान)
• सरफराज खान
• सौरभ यादव
• प्रभाकर तिवारी
• दुल्लर शुक्ला
• रामकुमार गौतम (प्रधान, सत्ती)
• अनुज गौतम (पूर्व प्रधान, खुदा बक्स)
• रफीक
• सुरजीत पाल
• अर्जुन गौतम (पूर्व प्रधान)
• मनोज यादव (विधानसभा अध्यक्ष, युवजन सभा, बिल्हौर)
• बृजमोहन यादव
:प्रदीप सविता
पंचायत के मुख्य बिंदु:
✔️ भाजपा सरकार द्वारा संविधान पर किए जा रहे हमलों का विरोध।
✔️ PDA की एकजुटता को मजबूत करने की अपील।
✔️ 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प।
✔️ घर-घर जाकर PDA के विचारों और नीतियों को पहुंचाने का निर्णय।
PDA पंचायत में समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और जनता को भाजपा की सच्चाई से अवगत कराने का संकल्प लिया गया। जनता अब बदलाव के लिए तैयार है!