< > कानपुर में संचालित हो रहे अवैध हॉस्पिटलों पर कसा शिकंजा, यह अस्पताल हुआ सील - PR news india , Public Route, PR news ,
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कानपुर में संचालित हो रहे अवैध हॉस्पिटलों पर कसा शिकंजा, यह अस्पताल हुआ सील

शहर में कई जगहों पर अवैध रूप से और मानक विहीन निजी अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में कागजों पर कार्रवाई होने के बाद भी निजी अस्पताल फिर से संचालित होने लगे हैं। ऐसे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में को नौबस्ता के दो अस्पतालों पर एसीएमओ ने कार्रवाई की। 

शहर के कल्यानपुर, नौबस्ता, दबौली, रामादेवी, घाटमपुर, शिवराजपुर, किदवई नगर, बर्रा समेत शहर के कई जगहों पर अवैध व बिना मानक के निजी अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में इन जगहों पर स्वास्थ्य विभाग को गड़बड़ियां मिल चुकी है, लेकिन वर्तमान में फिर से कई अस्पतालों का संचालन बिना मानक के किया जा रहा है। इस संबंध में सीएमओ कार्यालय और आईजीआरएस पर शिकायतें पहुंच रही है। इसलिए वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध व मानक विहीन अस्पतालों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। एसीएमओ डॉ.रमित रस्तोगी अचानक नौबस्ता स्थित निशू अस्पताल पहुंचे। 

एसीएमओ ने पहले अस्पताल का निरीक्षण किया और उसके बाद अस्पताल के कागजात देखे। इसके बाद पास में स्थित गणेश अस्पताल का भी निरीक्षण एसीएमओ ने किया। एसीएमओ ने बताया कि निशू अस्पताल में 10 बेड की बजाए 20 बेड का उपयोग किया जा रहा था। अस्पताल में प्रशिक्षित स्टाफ व ड्यूटी पर डाक्टर नहीं मिले। अस्पताल में कई खामियां मिली है और ओटी भी मानक विहीन मिली। इसलिए ओटी को सील कर दिया गया। यहां पर 12 मरीज भर्ती पाए गए थे। जबकि शुभ गणेश अस्पताल में नोटिस देने के बाद भी जवाब न आने पर छापा मारा गया। यहां पर एक मरीज भर्ती मिला। इस अस्पताल को सील कर दिया गया। दोनों ही हास्पिटलों को नोटिस दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
X Alleges Indian Govt Ordered Account Suspension | Farmers Protest | Khalistani कहने पर BJP MLA पर भड़के IPS अधिकारी | Mamata Banerjee | TMC दिल्ली के अधिकारियों को डरा रही है BJP #kejriwal Rahul Gandhi ने बोला BJP पर हमला, ‘डबल इंजन सरकार मतलब बेरोज़गारों पर डबल मार’