< > लखनऊ अस्पतालों में इतने बजे तक ही चलेगी OPD, PGI और लोहिया में नहीं होगा नए मरीजों का पंजीकरण - PR news india , Public Route, PR news ,
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ अस्पतालों में इतने बजे तक ही चलेगी OPD, PGI और लोहिया में नहीं होगा नए मरीजों का पंजीकरण

मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी 12 बजे तक संचालित होगी। वहीं केजीएमयू में सामन्य दिनों की तरह ही ओपीडी का संचालन किया जाएगा।

बलरामपुर अस्पताल, सिविल, लोकबंधु, डफरिन, झलकारीबाई, महानगर भाऊराव देवरस, रानी लक्ष्मीबाई समेत अन्य अस्पतालों में 12 बजे तक ओपीडी चलेगी। ओपीडी से मरीजों की भर्ती भी की जाएगी। रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी की जांचे भी होंगी। इमरजेंसी सेवाओं का संचालन सामान्य दिनों की भांति होगा। उधर केजीएमयू में भी सामान्य दिनों की भांति ओपीडी चलेगी। मरीजों की भर्ती की जाएगी। भर्ती मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांचें होंगी। प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि जिन मरीजों का ऑपरेशन होना है उनका तय समय पर ऑपरेशन भी होगा। हालांकि, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य नहीं होंगे।

मकर संक्रांति पर पीजीआई की ओपीडी में आने वाले पुराने मरीजों को इलाज मिलेगा। नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा। जिन मरीजों को पूर्व में जांच व ऑपरेशन की तारीख दी गई है वह भी होंगे। ओपीडी में आने वाले मरीजों की पैथोलॉजी जांच नहीं होगी। बाकी 24 घंटे संचालित होने वाली पैथोलॉजी लैब खुली रहेगी। लोहिया संस्थान में पुराने सभी मरीजों को ओपीडी में इलाज मिलेगा। पहले से जिन मरीजों को जांच व ऑपरेशन की तारीख दी गई है वह भी होंगे। इमरजेंसी का संचालन पूर्व की भांति 24 घंटे होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
X Alleges Indian Govt Ordered Account Suspension | Farmers Protest | Khalistani कहने पर BJP MLA पर भड़के IPS अधिकारी | Mamata Banerjee | TMC दिल्ली के अधिकारियों को डरा रही है BJP #kejriwal Rahul Gandhi ने बोला BJP पर हमला, ‘डबल इंजन सरकार मतलब बेरोज़गारों पर डबल मार’