
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली और सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के केवड़िया में उपस्थित हैं। एकता दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में एकता का महत्व है। इस प्रतिमा के निर्माण में देश के किसानों से खेतों में इस्तेमाल होने वाले औजारों का लोहा लिया गया, क्योंकि सरदार पटेल किसान पुत्र थे
एकता नगर में एकता नर्सरी का निर्माण किया गया है, जिसमें विश्व वन स्थापित है। यहां विभिन्न महाद्वीपों के पेड़-पौधे पाए जाते हैं। इसके अलावा, आरोग्य वन में भारत की आयुर्वेदिक परंपरा का समावेश किया गया है। यात्रियों के लिए एकता मॉल भी है, जहां देशभर के हस्तशिल्प एकत्रित किए गए हैं। एकता का संदेश हर साल आयोजित होने वाली एकता दौड़ से भी मजबूत होता है
मोदी जी ने अपने संबोधन से पहले सुबह करीब 7:15 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की और एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने एकता दिवस परेड का अवलोकन किया, जिसमें नौ राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस, चार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, NCC और 16 मार्चिंग टुकड़ियों का प्रदर्शन शामिल था
इस परेड में NSG की हेल मार्च टुकड़ी, BSF और CRPF के महिला और पुरुष बाइकर्स की रैली, BSF के मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, और स्कूली बच्चों का पाइप बैंड शो शामिल थे। वायुसेना का ‘सूर्य किरण’ फ्लाईपास्ट भी आकर्षण का केंद्र रहा