फिरोजाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद को बदमाशों ने मारी गई गोली

यूपी के फिरोजाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अलीम भोला पर अज्ञात लोगों ने गोली चलाई, जिसमे एक गोली उनके पैर में लगी वाली दूसरी उनके पेट को छूते हुए निकली जिससे प्रसाद को गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसके बाद उन्हें आगरा भेजा गया ।
भाजपा पार्षद अलीम भोला मॉर्निंग वॉक पर निकले थे रास्ते में लेबर कॉलोनी पुल के ऊपर कुछ अज्ञात बदमाशो ने उनके ऊपर गोली चलादी जिसके बाद एक गोली उनके पैर में लगी व अन्य उनके पेट को छूते हुए निकली जिसे पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की जानकारी के बाद तत्काल रूप से मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्षद को जिला अस्पताल भेजा जहां एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे। जिसके बाद भाजपा पार्षद को आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।