< > डॉक्टर की सलाह: BP से जम रहा है आंखों में खून...
सेहत

डॉक्टर की सलाह: BP से जम रहा है आंखों में खून, रोशनी जाने का खतरा; समय से कराएं इलाज

इस दिनों आंखों में खून जमने की नई बीमारी सामने आई है। इसमें लोगों के आंखों की नसों में खून जम जा रहा है। बीएचयू अस्पताल के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में में ऐसे तीन से चार मरीज हर दिन पहुंच रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार बीपी बढ़ना ही इसकी प्रमुख वजह है। बहुत से लोगों को बीपी बढ़ने से इस समस्या की जानकारी तब होती है, जब वह आखों में दर्द की समस्या लेकर आते हैं।

समय से इलाज न करने पर आखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। आंखों में बहुत पतली धमनियां होती हैं, इसी रास्ते ब्लड सर्कुलेशन होता है। जब बीपी अधिक होता है, तो यह नसें ब्लॉक हो जाती हैं। साथ ही इसके फटने का भी खतरा बढ़ जाता है। जिस व्यक्ति को यह समस्या होती है, उनको धुंधला दिखाई देने लगता है। 

बीएचयू अस्पताल में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के डॉ. दीपक मिश्रा ने बताया कि आंखों की नसों में खून जमने की इस बीमारी को रेटिनल वेन ऑक्यूलन यानी आरटीए कहते हैं। बीपी के साथ ही डायबिटीज भी इस बीमारी की एक वजह निकलकर सामने आ रही है।

45 के बाद वालों में अधिक समस्या, जांच जरूरी

डॉ. दीपक मिश्रा ने बताया कि 45 साल से ज्यादा उम्र वालों में यह बीमारी अधिक मिल रही है। पिछले एक महीने में इस बीमारी की जद में 15 से 20 मरीज आ चुके हैं। सुबह उठने के बाद आंखों से कम दिखना, ज्यादा चुभन जैसी समस्या हो तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

केस-1
गाजीपुर निवासी 50 वर्षीय महिला के आंखों से धुंधला दिखाई दे रहा था। परिजन उसको 26 फरवरी को लेकर क्षेत्रीय नेत्र संस्थान आए। यहां जांच के बाद पता चला कि महिला का बीपी बढ़ा होने की वजह से उसकी नसों में खून जम रहा है।

केस-2
सासाराम निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की आंख गड़ रही थी। वह फरवरी के पहले सप्ताह में ओपीडी में दिखाने आए। जांच के बाद आंखों की नसों में खून जमने की वजह से समस्या की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने जांच करवाने की सलाह दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
X Alleges Indian Govt Ordered Account Suspension | Farmers Protest | Khalistani कहने पर BJP MLA पर भड़के IPS अधिकारी | Mamata Banerjee | TMC दिल्ली के अधिकारियों को डरा रही है BJP #kejriwal Rahul Gandhi ने बोला BJP पर हमला, ‘डबल इंजन सरकार मतलब बेरोज़गारों पर डबल मार’